देवघर, अप्रैल 13 -- थानांतर्गत एक गांव निवासी द्वारा थाना में अपनी 17 वर्षीया नाबालिग पुत्री प्लस टू विद्यालय की छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। उसमें जसीडीह थानांतर्गत गड़सरा निवासी 19 वर्षीय डमरू तुरी, पिता- ओमकार तुरी को अभियुक्त बनाया गया है। साथ ही अभियुक्त के माता-पिता के विरूद्ध लड़की भगाने में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। जिक्र है कि 10 अप्रैल को सुबह शौच करने की बात कहकर बेटी घर से निकली थी। एक घंटे तक वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस क्रम में अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से बेटी को भगाने की बात कही गई है। यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप, गिरफ्तारी की मांग तेज कांड दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...