देवघर, अप्रैल 3 -- सारवां प्रतिनिधि सारवां थाना के नव पदस्थापित थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बुधवार शाम अपना योगदान दिया। निवर्तमान थाना प्रभारी कौशल किशोर सिंह द्वारा नये थाना प्रभारी को चार्ज सौंपा गया। संदीप कुमार 18वें बैच के पुलिस अधिकारी हैं। पहली बार थाना प्रभारी के रूप में उन्होंने अपना योगदान सारवां में दिया है। उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने व क्षेत्र को अपराध करने की बात कही है। इस अवसर थाना मुंशी सुरसिंह सुंडी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...