देवघर, मई 20 -- बदमाशों द्वारा आंख में मिर्च पाउडर छिड़ककर 20 हजार 680 रुपए नकद सहित टैब छिनतई को लेकर बैंक के रिकवरी ऐजेंट द्वारा दिए आवेदन के आधार पर कांड संख्या- 57/ 2026 दर्ज किया गया है। बताते चलें कि सोमवार सुबह भैयाडीह व नारंगी के बीच पहारिया से बंधन बैंक का रुपया कलेक्शन कर सारवां लौट रहे सारठ ओपी पथरड्डा के मझलाडीह गांव निवासी बाइक सवार किशन कुमार रवानी, पिता- भूदेव रवानी की आंख मिर्च झोंक छिनतई की गयी थी। बताया गया है कि काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बाइक का पीछा कर घटना को अंजाम दिया है। यह भी पढ़ें- साइबर अपराधियों को पड़कने गई पुलिस से मारपीट दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। यह भी पढ़ें- बेतला-दुबियाखाड़ मार्ग पर अज्ञात लुटेरों ने नगदी समेत हजारों की संपत्ति लूटी

हिंदी हिन्दुस्तान की स...