देवघर, मार्च 21 -- सारवां,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में इस्लाम धर्मावलंबियों का पवित्र त्योहार ईद शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। क्षेत्र के भंडारो, जियाखाड़ा, ललुवाडीह, डहुआ, नौखेता,बाघमारी, सुरसुरा, नवाडीह, दौंदिया, खरकाना, मगडीहा आदि गांवो में ईद को लेकर विशेष धूम देखी गई। क्या बच्चे क्या बूढ़े सभी लोग नए परिधानो में नजर आए। मस्जिद जाकर लोगों ने नमाज पढ़ा एवं एक दूसरों के गले मिले एवं ईद मुबारक कहा। ईद के अवसर पर सेवइयां खूब बनती है। लोगों ने एक दूसरे का घर पहुंचकर मिठाई का आनंद लिया। पंचायत के मुखिया मुबारक अंसारी ने इस त्योहार पर लोगों को भाईचारे का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...