देवघर, मई 15 -- सारवां प्रतिनिधि थानांतर्गत सारवां-तीरनगर मार्ग के मडरानसारे मोड़ के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में रायबांध निवासी दूध विक्रेता 71 वर्षीय वृद्ध उमेश राउत गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि अज्ञात वाहन चालक ठोकर मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों व परिवार के लोगों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां लाया गया। चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- आमने-सामने की भिड़ंत में युवक गंभीर, धनबाद रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...