देवघर, अप्रैल 1 -- सारवां। प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में मंगलवार को गंवाली काली पूजा का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुई। पूजा को लेकर पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय बना हुआ था। इस दौरान माता काली की पूजा श्रद्धा पूर्वक विधि विधान के साथ की गई। महिलाओं ने काली माता को शेरनी चढ़ाई। पूजा के दौरान लोगों ने काली के प्रतिरूप चटिया का चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। काली पूजा के दौरान तेज बारिश व आकाशीय बिजली कड़कने से लोगों को काफी परेशानी हुई। भारी आकाशीय बिजली की गरज से लोगों ने जान बचाने इधर-उधर छुप कर अपनी जान बचाई। इससे लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। गंवाली पूजा को लेकर डकाय, सिरसा, डहुआ, दलदली, रक्ति, मटकिकुर आदि स्थानों में भक्तिमय माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...