देवघर, अप्रैल 24 -- सारवां प्रतिनिधि थानांतर्गत चौवा गांव में बुधवार रात गांव निवासी गोविंद प्रसाद राउत के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा करीब 1 लाख 95 हजार नकदी, जेवरात सहित घरेलू समान की चोरी कर ली गई। बताया कि घर के लोग इलाज के क्रम में बाहर गये थे। बताया कि भाई शंकर राउत द्वारा घटना की जानकारी थाना को दी गई है। उधर मध्य विद्यालय मणिगढ़ी में विद्यालय के पांच कमरे का ताला रात में अज्ञात चोरों द्वारा तोड़ दिए जाने की जानकारी विद्यालय प्रधानाध्यापक सुबोध मिश्रा द्वारा दी गई है। बताया कि चोरों ने चूल्हा, मोटर स्टार्टर आदि चुरा लिया। यह भी पढ़ें- परिषदीय विद्यालय से सिलेंडर व बर्तन चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...