देवघर, दिसम्बर 31 -- देवघर। उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के चौर्य व्यापार पर रोक लगाने के लिए छापेमारी की गयी। टीम ने मंगलवार को सारवां थाना अंतर्गत लखनगड़िया मोड़, तुरुकडीहा में विशेष छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की गई है। टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान मौके से विदेशी शराब 8.82 लीटर, बीयर 25.65 लीटर एवं देसी शराब 12.6 लीटर बरामद की गई। बरामद शराब जब्त कर अवैध कारोबार से जुड़े दो अभियुक्तों की पहचान की गई। एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार किया गया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फरार अभियुक्त का नाम ब्रह्मदेव यादव जबकि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राहुल कुमार है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। मामले में...