वाराणसी, फरवरी 19 -- सारनाथ, संवाददाता। सारनाथ रेलवे स्टेशन पर बुधवार को बम धमाके की सूचना पर पुलिस हलकान रही। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। फॉरेंसिक टीम, एटीएस, एलआईयू सहित विभिन्न टीमों ने गहन जांच की। इसके बाद युवक को छोड़ दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली कि सारनाथ रेलवे स्टेशन पर विस्फोट हुआ है। पुलिस जब स्टेशन पर पहुंची तो एक बैग धुंआ निकलता दिखा। बैग बिहार निवासी युवक राजू का था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मौके पर फॉरेंसिंक टीम पहुंची। जांच में बैग से तरल रसायन मिला। इसके बाद एटीएस और एलआईयू ने भी युवक से पूछताछ की। उसके परिजनों से भी संपर्क किया। युवक अवसाद से ग्रसित था। प्रेमिका से अनबन होने की वजह से वह खुदकुशी करने के लिए कहीं से रसायन खरीदकर लाया था। पुलिस आशंका जता रही है कि ...