वाराणसी, सितम्बर 22 -- सारनाथ, संवाददाता। विश्व बैंक की टीम ने मंगलवार को सारनाथ में प्रो पुअर प्रोजेक्ट के तहत कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान जगह-जगह गंदगी और सूखे पौधे मिलने पर टीम के सदस्यों ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को स्थिति में सुधार के निर्देश दिए। विश्व बैंक की टीम सुबह करीब 10:19 बजे सारनाथ पहुंची। सबसे पहले टीम ने पुरातात्विक संग्रहालय के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। गैदरिंग प्लाजा के आसपास अवैध दुकानों को भी देखा और इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को दी। संग्रहालय परिसर के आसपास लगाए गए पौधों के सूखे होने पर टीम के सदस्यों ने चिंता व्यक्त की। इसके बाद टीम व्याख्यान कक्ष पहुंची। यहां प्रदर्शित प्राचीन चित्रों के माध्यम से सदस्यों ने स...