वाराणसी, जून 12 -- सारनाथ। सारनाथ में बन रही एलिवेटेड रोड के लिए बरईपुर स्थित नरोखर ताल के खेत में गड्ढा खोदने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। इससे कुछ देर तक काम रोक दिया। सारनाथ पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।

प्रोजेक्ट का विवरण रिंग रोड स्थित फरीदपुर से सारनाथ स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) तक उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लगभग 162 करोड़ से 1180 मीटर लम्बे एलिवेटेड रोड का निर्माण करा रहा है। इससे पुरातात्विक स्थल सारनाथ में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। पर्यटन को बढ़ावा देने में भी यह महत्वपूर्ण है। इसके लिए गुरुवार को नरोखर ताल में गड्ढा खोदा जा रहा है। जिसे ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहीं राधा राजभर ने कहा कि एलिवेटेड रोड बनाने के दौरान आसपास के खेतों में भी गड्ढा कर दिया जा र...