वाराणसी, जून 5 -- सारनाथ। रुप्पनपुर, पंचक्रोशी के पास से दुष्कर्म के आरोपी को सारनाथ पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म के मामले में सारनाथ थाना में मुकदमा दर्ज है। इसका आरोपी रुप्पनपुर, पंचक्रोशी में है। जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी भागने लगा। इसके बाद उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रुप्पनपुर पंचक्रोशी निवासी विक्की जायसवाल (26) बताया। पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया। बताया कि विक्की युवती से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता था। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...