वाराणसी, अप्रैल 5 -- सारनाथ। पंचक्रोशी चौराहा के पास पैगंबरपुर स्थित एक मकान में शनिवार को एसओजी -2 और सारनाथ पुलिस ने छापा मारकर ऑनलाइन जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में पांडेयपुर चौराहा के अभिषेक राजभर, पंचक्रोशी के अजीत चौहान, खजुरी रोड धोबियाना गली के दिव्यांशु सोनकर, हुकुलगंज नई बस्ती के मनोज पटेल, रुप्पनपुर (पंचक्रोशी) के रवि चौहान, खजुरी पांडेयपुर निवासी विष्णु हैं। इनके पास से छह मोबाइल, 8565 नगदी बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.