जौनपुर, मार्च 12 -- नौपेड़वा। बक्शा थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक सारनाथ (साईंनाथ) महादेव मंदिर के आरती समय में बदलाव किया गया है। मंदिर संरक्षक पुजारिन माला शुक्ला ने बताया कि चैत्र नवरात्र से महादेव मंदिर के आरती समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 19 मार्च से आरती समय में अब सुबह की आरती 4:30 बजे, दोपहर की आरती 12:30 बजे और शाम की आरती रात्रि 8 बजे निर्धारित की गई है। इसके अलावा मंदिर में दर्शन और पूजन अपने निर्धारित समय होते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...