वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए दो नए चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी मिल गई है। सारनाथ और परेड कोठी बनने वाले इन स्टेशनों में एक साथ आठ ई-बसें (4-4) बसें चार्ज हो सकेंगी। इनके लिए नगर निगम ने जमीनें पहले ही आवंटित कर दी हैं। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (वीसीटीएसएल) की ओर से शहर और आसपास 50 ई-बसों का संचालन हो रहा है। इनके लिए मिर्जामुराद में डिपो और चार्जिंग स्टेशन है, जहां से सुबह 5 बजे सभी बसें रवाना हो कर कैंट स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा होते गंतव्य को प्रस्थान करती हैं। वहीं, वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग स्थित मड़वा में दूसरा चार्जिंग स्टेशन निर्माणाधीन है। यह भी पढ़ें- सेक्टर-90 बस डिपो में आम लोग भी गाड़ियां चार्ज कर सकेंगे यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्य लगभग पूरे हो गए हैं। चा...