लखनऊ, मार्च 17 -- फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाताअग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से संस्कृत नाटक कर्णभारम् का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। संतोष कुमार प्रजापति के निर्देशित मंचित हुए नाटक में महाभारत युद्ध के प्रसंग दिखाए गए। कहानी में सारथी शल्य और कर्ण के बीच हुए संवाद को मुख्य रूप से दिखाया गया। मंच पर मनोज तिवारी, मनदीप मौर्या, अभिषेक सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, उन्नत बहादुर सिंह, तरुण सिंह, देशदीपक त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी पाण्डेय, संतोषी, समीर बागची, सूरज कुमार समेत अन्य ने अभिनय किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...