बगहा, अप्रैल 23 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी वीरेन्द्र नारायण यादव ने अपने एक दिवसीय वाल्मीकिनगर के दौरा करने के दौरान कन्वेंशन सेंटर में यहां के स्थानीय शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। एम एल सी श्री यादव ने बताया कि शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया गया। शिक्षकों की हित का कार्य होना चाहिए। शिक्षकों का सेवा निरंतर होने के साथ ही प्रोन्नति एवं सम्मानपूर्वक वेतन मिलना चाहिए। शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त किया जाए। पढ़ने लिखने का वातावरण ठीक करना होगा। विद्यालय में अभिभावक के साथ विवाद से बचना चाहिए। इस अवसर पर वाल्मीकिनगर के शिक्षक संजय कुमार, कामेश्वर यादव,विशाल यादव, आशु कुमार, बैद्यनाथ प्रसाद, शिव शंकर यादव,विजय कुमार सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षक उपस्थित थे। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.