छपरा, मई 4 -- छपरा, हमारे संवाददाता । जिले में लंबे समय से लंबित पड़े आपराधिक मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन अब सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है। जिले में करीब 23 हजार कांड ऐसे हैं, जिनका निष्पादन अभी तक नहीं हो सका है। इन मामलों में कई ऐसे कांड भी शामिल हैं, जो 5 से 10 साल पुराने हैं।

पुलिस प्रशासन के निर्देश इन लंबित मामलों को लेकर सीनियर एसपी विनीत कुमार ने सभी अनुमंडलों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और सर्किल इंस्पेक्टरों को स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि वे सभी मामलों की गहन समीक्षा करें और जल्द से जल्द कोर्ट में आरोप पत्र चार्जशीट समर्पित कर कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करें। एसएसपी ने यह भी कहा है कि लंबे समय से लंबित मामलों के कारण न्याय प्रक्रिया प्रभावित होती है।पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल पाता। ऐसे में सभी पुलिस पदाधिकारियों क...