छपरा, जनवरी 31 -- बच्चों के अपार आईडी बनाने में सुस्ती छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीईओ ने जिले के सभी प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों, कंप्यूटर शिक्षकों व वर्ग शिक्षकों को छात्रों का अपार (स्थायी शैक्षणिक पहचान संख्या) बनाने के संबंध में कड़ा निर्देश जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि विद्यालयों में नामांकित बच्चों का विवरण यू-डायस 2025-26 पोर्टल पर चढ़ाया गया है, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में आधार सत्यापन और अपार आईडी निर्माण का कार्य अधूरा है।डीपीओ समग्र शिक्षा प्रियंका रानी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि सरकारी विद्यालयों में 69,616 बच्चों का आधार सत्यापन तो हो चुका है, लेकिन उनका अपार आईडी अब तक नहीं बनाया गया है। वहीं 1,92,065 बच्चों का आधार सत्यापन ही नहीं हुआ है, जो विभाग के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.