छपरा, मई 28 -- वीडियोग्राफी के बीच होगी हर गतिविधि पंचायत चुनाव से पहले सारण में ईवीएम सुरक्षा को ले गाइडलाइंस जारी फोटो नाम से जिला पंचायत शाखा न्यूमेरिक 318 पंचायत हैं सारण में पेज तीन की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर सारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की दिशा में प्रशासन ने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व तरीके से मजबूत किया है। चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के स्तर से विस्तृत आदेश जारी कर ईवीएम के सुरक्षित भंडारण, परिवहन, निगरानी और वेयर हाउस संचालन के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सर्वोच्च प्...