छपरा, जनवरी 6 -- छपरा, हमारे संवाददाताl सारण जिले में सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ में कोई कमी नहीं आ रही हैl पिछले एक साल में करीब 422 लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाई है। घायलों की संख्या में भी इजाफा हुआ है । गंभीर रूप से सड़क दुर्घटना में घायलों की संख्या 298 है जिनका इलाज चल रहा है । इनमें कई लोग अपंग भी हो गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि लगातार जागरूकता अभियानों, हेलमेट-चेकिंग, ओवरस्पीडिंग रोकने और ट्रैफिक नियंत्रण के प्रयासों के बाद भी सारण जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ नीचे आने की बजाय बढ़ते जा रहा हैl सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक 18 से 25 साल की उम्र के युवाओं की मौत हो रही है । इसकी वजह है तेज रफ्तार में बाइक चलाना और ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करना। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार पिछले 3 वर्षों से सड़क द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.