छपरा, मार्च 31 -- छपरा, हमारे संवाददाताl जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से सीनियर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने सभी थाना अध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बनाए गए चेकिंग पॉइंट्स पर सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए। सीनियर एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में स्थापित चेकिंग पॉइंट्स पर नियमित रूप से वाहनों की जांच सुनिश्चित करें। खासकर संदिग्ध गतिविधियों, बिना कागजात वाले वाहनों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि, इस सख्ती के बीच मा...