छपरा, मई 10 -- छपरा, हमारे संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव के प्रति महिलाओं का भरोसा बढ़ा है, जिसके कारण जिले में संस्थागत प्रसव में 13 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) कराने वाली महिलाओं की संख्या में भी लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव सिविल सर्जन डॉ राजकुमार ने बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 2019-20 के अनुसार सारण जिले में 73 प्रतिशत प्रसव अब स्वास्थ्य संस्थानों में हो रहे हैं, जबकि वर्ष 2015-16 में यह आंकड़ा 62 प्रतिशत था। यानी संस्थागत प्रसव में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे मातृ मृत्यु दर कम करने में मदद मिली है। विश्व स्तर पर सतत विकास लक्ष्य के तहत मातृ मृत्यु अनुपात को 70 प्रति एक लाख जीवित जन्म से नीचे...