छपरा, अप्रैल 5 -- छपरा हमारे संवाददाता l जिले में फरार चल रहे वांछित अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। लूट, हत्या, डकैती, भू-माफिया गतिविधियों और बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में शामिल अभियुक्तों पर अब कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने इन फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चस्पा करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सीनियर एसपी विनीत कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों को अब किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस टीमें लगातार ऐसे अपराधियों की पहचान कर उनके ठिकानों पर पहुंच रही हैं और नियमानुसार इश्तेहार चस्पा कर रही हैं। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि फरार आरोपी खुद सामने आएं या फिर उनके बारे में स्थानीय...