छपरा, सितम्बर 7 -- थानों में पुलिसकर्मियों की उपस्थिति से लेकर ड्यूटी तक की होगी समीक्षा पुलिसकर्मी व पुलिस पदाधिकारी को अनुशासन और कर्तव्य के प्रति तत्परता पर जोर छपरा हमारे संवाददाता। सारण जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक अनुशासित व प्रभावी बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने पहल की है।

रोल कॉल की प्रक्रिया जिले में पहली बार प्रत्येक दिन सभी थानों में पुलिसकर्मियों का नियमित रोल कॉल कराने का निर्देश दिया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद जिले के विभिन्न थानों में थानाध्यक्षों की ओर से प्रतिदिन रोल कॉल का आयोजन किया जा रहा है। रोल कॉल पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण दैनिक व्यवस्था है। इसमें थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की उपस्थिति की समीक्षा की जाती है। कौन पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मौजूद है, किसक...