गोपालगंज, मार्च 19 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि सारण जिले के पन्नापुर थाना क्षेत्र में कथित जहरीली शराब कांड के बाद उत्पाद विभाग व जिला पुलिस सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट मोड में है। गंडक दियारा से लेकर गांव-देहात तक शराब बरामदगी को लेकर विशेष तलाशी अभियान शुरू किया गया है। ड्रोन व श्वान दस्ते की मदद से खेत-खलिहान से लेकर नदी के दुर्गम क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में माइकिंग के माध्यम से आम लोगों से शराब सेवन नहीं करने की अपील की जा रही है। जानकारी के अनुसार विगत दो महीने में बरौली, सिधवलिया, बैकुंठपुर व महम्मदपुर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में 85 चुलाई शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है। इस दौरान 110 लीटर चुलाई शराब, 21 लीटर स्पिरिट एवं एक किलो गुड़ का पास बरामद किया गया। साथ ही शराब निर्माण में उपयोग...