छपरा, अप्रैल 8 -- 17 अप्रैल से डिजिटल जनगणना की होगी शुरुआत, सारण पूरी तरह तैयार तकनीक के साथ सटीक आंकड़ों की ओर बढ़ता सारण दो चरणों में होगी जनगणना न्यूमेरिक 20 प्रखंड हैं सारण में 03 अनुमंडल हैं सारण में पेज पांच की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। तकनीक के नए दौर में सारण की जनगणना भी अब पूरी तरह डिजिटल स्वरूप में प्रवेश करने जा रही है। 17 अप्रैल से शुरू होने वाली इस महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस बार की जनगणना न सिर्फ आंकड़ों के संकलन तक सीमित रहेगी, बल्कि यह जिले के सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी ढांचे की वास्तविक तस्वीर भी सामने लाएगी। मोबाइल ऐप, जियो टैगिंग और डिजिटल मैपिंग जैसे आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल से इसे अधिक पारदर्शी, तेज और सटीक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के सभी 20 प्रखंडों...