छपरा, जुलाई 31 -- जिले के हर गांव की सामाजिक-आर्थिक तस्वीर होगी तैयार 622 क्षेत्र पदाधिकारी जुटेंगे आंकड़े संकलन में न्यूमेरिक 30 अगस्त तक चलेगा अभियान छपरा, नगर प्रतिनिधि। जनगणना 2027 के तहत सारण जिले की सामाजिक, आर्थिक व आधारभूत सुविधाओं की व्यापक तस्वीर अब डिजिटल माध्यम से तैयार की जाएगी।

जनगणना प्रक्रिया शनिवार से जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के लिए ऑनलाइन डाटा संग्रहण अभियान शुरू होगा, जो 30 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान जिले के प्रत्येक राजस्व ग्राम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, बैंकिंग, कृषि, उद्योग और अन्य विकास संबंधी सूचनाएं मोबाइल एप के माध्यम से संकलित की जाएंगी।

आंकड़ों का महत्व इन आंकड़ों के आधार पर तैयार होने वाली जिला जनगणना हस्तपुस्तिका भविष्य की विकास योजनाओं, नीति निर्धारण व संसाधनों के वैज्ञानिक वितरण का महत्वपूर्...