छपरा, जुलाई 19 -- मृत जमाबंदी धारकों की तलाश में जुटेगा राजस्व अमला सभी अंचलों में चलेगा विशेष अभियान राज्य सरकार ने जारी किया दिशा निर्देश न्यूमेरिक 20 अंचल हैं सारण में छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में वर्षों से मृत रैयतों के नाम पर चल रही जमाबंदियों को अब दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। जमीन के वास्तविक वारिसों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने के लिए अब विभाग उत्तराधिकारियों के आवेदन का इंतजार नहीं करेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर जिले के सभी अंचलों में सूचना आधारित स्वत: संज्ञान (सुओ मोटू) की व्यवस्था लागू की गई है।

विशेष अभियान का उद्देश्य इसके तहत राजस्व कर्मचारी अपने क्षेत्र में मृत जमाबंदी धारकों की पहचान करेंगे और अंचलाधिकारी ऑनलाइन बिहार भूमि पोर्टल पर स्वत: संज्ञान लेते हुए दाखिल-खारिज...