हाजीपुर, अक्टूबर 4 -- पड़ोसी जिले सारण में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए वैशाली की जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह निर्देश में वैशाली जिला प्रशासन द्वारा मानवीय सहयोग की दिशा में लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। आपदा की इस कठिन घड़ी में सारण के बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वैशाली जिला प्रशासन द्वारा राहत सामग्रियों का निरंतर प्रेषण किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को 4,932 सूखे राशन के पैकेट विशेष वाहनों के माध्यम से सारण जिला भेजे गए।

राहत सामग्री की उपलब्धि जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आपदा से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री त्वरित रूप से पहुंचे और प्रशासनिक समन्वय के माध्यम से राहत कार्यों को प्रभावी बनाया जाए। सारण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सहायता उपलब्ध कर...