छपरा, अप्रैल 24 -- फोटो- 6 - सारण खेल महोत्सव के शुभारंभ पर शुक्रवार को राजेन्द्र स्टेडियम में खिलाड़ियों को संबोधित करते शैलेंद्र सेंगर छपरा। सारण खेल महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ राजेन्द्र स्टेडियम में शुक्रवार को हुआ। इस महोत्सव के तहत सारण प्लेयर्स लीग क्रिकेट के तीसरे संस्करण का उद्घाटन शैलेन्द्र सेंगर की अध्यक्षता में हुआ। इस लीग में सारण की कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं और यह पूरा टूर्नामेंट 15 दिन तक चलेगा। 10 मई को फाइनल खेला जाएगा। उद्घाटन समारोह के अपने संबोधन में सेंगर ने बताया कि इस वर्ष का यह खेल महोत्सव पूरे साल चलेगा यानी हर महीने एक-दो खेल टूर्नामेंट होते रहेंगे। पिछले वर्ष का महोत्सव सारण के खेल इतिहास में एक बेंचमार्क स्थापित कर चुका है और हमें इससे भी बेहतर करना होगा। कुछ ऐसे खेल जो पिछले वर्ष नहीं हो सके थे, उन्हें भी क...