छपरा, मई 28 -- फोटो- 6 खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मिलतीं सारण क्रिकेट लीग की निदेशक कुसुम छपरा। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से उनके पटना स्थित आवास पर सारण क्रिकेट लीग की निदेशक कुसुम ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने खेल मंत्री को सारण क्रिकेट लीग का मोमेंटो व शंख भेंट कर आगामी लीग के आयोजन का औपचारिक शंखनाद किया। यह भी पढ़ें- जेलों में महिला बंदियों के सम्मान और स्वास्थ्य पर फोकससारण क्रिकेट लीग का आयोजन सारण क्रिकेट लीग के प्रथम संस्करण में सारण संसदीय क्षेत्र की 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके लिए ट्रायल व चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है, जिसमें क्षेत्र के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सारण क्रिकेट लीग सीजन-1 का आयोजन नवंबर 2026 में पटना में किया जाएगा। लीग को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत...