छपरा, अप्रैल 26 -- पांच प्रखंडों के किसानों ने शुरू की प्राकृतिक खेती कम लागत, उपजाऊ मिट्टी और सुरक्षित फसल की नई पहल पेज चार की लीड छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सारण जिले के किसानों ने खेती में बदलाव की नई शुरुआत की है। सारण के पांच प्रखंडों में प्राकृतिक खेती का नया मॉडल पेश किया जा रहा है। रासायनिक खाद, महंगे कीटनाशकों और बढ़ती लागत से परेशान किसानों ने प्राकृतिक खेती की ओर तेजी से कदम बढ़ाया है। जिले के सोनपुर, दिघवारा, मांझी, सदर और रिविलगंज प्रखंड के किसानों का कम खर्च, बेहतर मिट्टी, सुरक्षित उपज और परिवार की सेहत को देखते हुए इस ओर रुझान बढा है। सरकार की ओर से चयनित किसानों को दो हजार रुपये प्रोत्साहन सहायता दी जा रही है। साथ ही हर प्रखंड में बायो रिसोर्स सेंटर स्थापित कर प्रशिक्षण, जैविक घोल और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।...