छपरा, जनवरी 5 -- रामकृष्ण मिशन आश्रम में स्वामी अतिदेवानन्द जी द्वारा किया गया सम्मानित छपरा। सारण के तीन छात्रों ने रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ प्रवेश परीक्षा में सफलता का झंडा गाड़ा है। शहर के प्रतिष्ठित दून सेन्ट्रल स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विद्यालय के तीन छात्रों ने रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, देवघर की कक्षा छह (सत्र 2026-27) की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया है। रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ प्रवेश परीक्षा परिणाम के अनुसार सफल छात्रों में एजाज अहमद , अयांश पराशर व विल्सन कुमार शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन, अनुभवी शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और विद्यालय की सुव्यवस्थित शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है। सफल छात्रो...