छपरा, मई 25 -- सांसद रूडी की अध्यक्षता में होगी सोनपुर रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक रेल सुविधाओं, अंडरपास, स्टेशन विकास एवं सड़क संपर्क से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

बैठक का विवरण शीतलपुर, दिघवारा व सोनपुर क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा सोनपुर। सोनपुर रेल मंडल की मंडल संसदीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को होगी। इसमें सारण क्षेत्र अंतर्गत रेल सुविधाओं, यात्री सुरक्षा, अंडरपास निर्माण, स्टेशन विकास व ग्रामीण संपर्क मार्गों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित बैठक में शीतलपुर, दिघवारा और सोनपुर स्टेशन से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण विषयों को रखा जाएगा, जिनमें स्टेशन पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था...