छपरा, मार्च 9 -- रेल पहिया कारखाने से 118 चक्के की खेप को किया रवाना फोटो- 9 दरियापुर रेल चक्का कारखाने में निर्मित पहियों की खेप को सोमवार को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते प्रधान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ए के गुप्ता दरियापुर। बेला रेल पहिया कारखाने से सोमवार को कुल 118 पहियों को खेप को रवाना किया गया। पहियों की खेप को प्रधान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ए के गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ये पहिए ओड़िशा भुवनेश्वर के मंचेश्वर कारखाना व गुजरात बड़ोदरा के प्रताप नगर वर्कशॉप को भेजा गया है। इसके साथ ही रेल पहिया कारखाने ने अपने यहां निर्मित वित्तीय वर्ष 2025-26 में 60, 000 पहिए प्रेषण के लक्ष्य को समय रहते प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है। इस अवसर पर प्रधान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने अपने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते ...