छपरा, अप्रैल 7 -- फ़ोटो नाम से संजय कुमार अश्क छपरा। नगर प्रतिनिधि परिवहन विभाग में एक अहम प्रशासनिक बदलाव हुआ है, जिससे राजस्व व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर मोटरयान निरीक्षक संजय कुमार अश्क को जिला परिवहन पदाधिकारी व समकक्ष स्तर पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार के स्तर पर जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनका वर्तमान पद अगले आदेश तक डीटीओ के रूप में उत्क्रमित रहेगा और पदभार ग्रहण की तिथि से उन्हें कार्यकारी प्रभार का आर्थिक लाभ भी मिलेगा।सरकार से मिले दिशा-निर्देश के अनुरूप संजय कुमार अश्क ने मंगलवार को स्वयं जिला परिवहन पदाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, राज्य स्तर पर मोटरयान निरीक्षकों को पदोन्नत कर व डीटीओ के पद पर तैनात करने की प...