देवघर, जनवरी 9 -- सारठ,प्रतिनिधि। शनिवार को सारठ सीएचसी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस बाबत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डॉक्टर गुडाकेश ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में कुल 21 काउंटर लगाकर अलग-अलग काउंटर में अलग-अलग बीमारियों का इलाज समेत अन्य स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा। जिसमें डॉ. गुडाकेश, राजेश्वरी रंजना, मीरा रानी द्वारा सामान्य चिकित्सीय जांच किया जाएगा। वहीं डॉ.अर्चना व डॉ. इकरामूल द्वारा दन्त चिकित्सा एवं डॉ.यशोधरा नायक, डॉ. कल्याण पंडित, डॉ. जितेंद्र कुमार आदि द्वारा आयुष चिकित्सीय जांच किया जाएगा। इसके अलावे शिविर में नेत्र जांच कर जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं टीबी ,मलेरिया कुष्ट आदि रोगों का जांच कर टीबी मरीजों को फूड बास्केट व निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावे हाइपरटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.