देवघर, जनवरी 4 -- सारठ। पुलिस ने थाना क्षेत्र के फुलचुवां गांव निवासी उमेश भोक्ता के घर से शनिवार को एक कार जब्त कर थाना ले गयी है। बताया गया कि देवघर के कालीरेखा निवासी शुभम वर्मा ने कुंडा मोड़ निवासी विक्रम कुमार व उसकी पत्नी प्रीति कुमारी को जेएच-15-ए एच-0051 नंबर की महिंद्रा निक्सन कार भाड़े पर दी थी। परंतु विक्रम व प्रीति द्वारा न पैसे वापस किया गया, ना ही गाड़ी। उसके बाद शुभम ने दोनों आरोपियों पर जालसाजी कर लाखों रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए 24 नवंबर 2025 को देवघर नगर थाना कांड संख्या-530/2025 दर्ज कराया। उसी मामले के तहत पुलिस ने शनिवार शाम कार जब्त कर थाना लायी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...