देवघर, अगस्त 10 -- सारठ, प्रतिनिधि। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सारठ में आदिवासी सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान सर्वप्रथम आदिवासियों के महानायक झारखंड के वीर सपूत बिरसा मुंडा, सिदो, कान्हू, चांद ,भैरव एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन आदि के तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। जिसके बाद शिक्षिका ने आदिवासी महापुरुषों के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलते हुए झारखंड की सभ्यता,संस्कृति व परंपरा को सुरक्षित व अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। वहीं विद्यालय में अध्ययनरत आदिवासी छात्राओं ने झारखंड के वीर सपूतों की वीर गाथा पर प्रकाश डालते हुए आदिवासी समाज के विकास को लेकर भाषण प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- Latehar News: आदिवासी समाज की सम...