देवघर, जनवरी 5 -- सारठ,प्रतिनिधि। रविवार को विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने 9 किसानों के बीच चलंत सोलर पंप का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के किसान समृद्धि योजना अंतर्गत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन आत्मा देवघर द्वारा 90 फीसदी अनुदान में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलंत सोलर पंप दिया जा रहा है। ताकि किसान बिना किसी खर्च के सुगमता पूर्वक खेतों की सिंचाई कर सके। कहा कि फिलहाल 9 किसानों को सोलर पंप दिया जा रहा है, जल्द ही आवेदन कर चुके 100 से अधिक किसानों को सोलर पंप उपलब्ध करा दिया जाएगा। बताया कि किसानों को चलंत सोलर पंप लेने के लिए प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर 10 फीसदी अंशदान जमा करने के उपरांत विभाग द्वारा सोलर पंप उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए क्षेत्र के सभी योग्य किसान आवेद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.