देवघर, मार्च 29 -- सारठ,प्रतिनिधि। सारठ मुस्लिम टोला स्थित हजरत मखदूम शाह जहानिया जहागस्त रहमतुल्लाह अल्लाह के प्रसिद्ध दरगाह पर 29 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित 6 दिवसीय वार्षिक उर्स मेला रविवार से प्रारंभ हो गया। उर्स मेला के प्रथम दिन हजरतपुर के पीर बाबा हजरत सूफी जुलकर नैन बुखारी द्वारा मकदूम बाबा के दरगाह को गोशुल (स्नान)कराकर पवित्र किया गया। इसके बाद मेला का आगाज हुआ। बताते चलें कि इस दरगाह पर बड़ी संख्या में दूर-दराज से हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के श्रद्धालु मन्नत मांगने पहुंचते हैं। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा मांगी गई मन्नते पूर्ण होने पर हजरत मखदूम शाह के दरगाह पर गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुओं द्वारा चादर पोशी किया जाता है। 29 मार्च से मजार पर चादर पोशी का सिलसिला तीन अप्रैल तक जारी रहेगा। मखदूम बाबा के पवित्र मजार पर प्रतिवर्ष हजारों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.