देवघर, मार्च 9 -- सारठ,प्रतिनिधि। रविवार को सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने प्रखंड मुख्यालय से सटे नवनिर्मित कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन के साथ अन्य कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड मुख्यालय से सटे गोपीबांध में करीब 11 करोड़ की लागत से बने 5000 मैट्रिक टन क्षमता के शीत गृह का उद्घाटन किया। इसके अलावे नारंगी मोड़ में भलगड़ा पावर सबस्टेशन से दुमदुमी पंचायत के आसनसोल समेत नदी पार के सभी गांवो के लिए अलग फीडर का भी उद्घाटन किया। साथ ही दुमदुमी पंचायत के बरमसिया गांव में लगभग 68 लाख की लागत से चेक डेम निर्माण की आधार शिला रखा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों आधुनिक एवं मजबूत बनाने के लिए काफी गम्भीर है ।इसके लिए उन्हें सिंचाई की उत्तम व्यवस्था देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उनके द्वारा उगाए गए सामग्री को उचित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.