देवघर, दिसम्बर 30 -- प्रखंड सभागार में कृषक मित्रों को डिजिटल रबी क्रॉप सर्वे का प्रशिक्षण सोमवार को दिया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर प्रभारी बीएओ शशांक शेखर व एटीएम धर्मेंद्र कुमार ने मौके पर मौजूद किसान मित्रों व वीएलई को रबी क्रॉप सर्वे की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि डीसीएस झारखंड एप में कृषक मित्रों व वीएलई के माध्यम से रबी क्रॉप सर्वे का काम किया जा रहा है। इसको लेकर कृषक मित्रों का आईडी जेनरेटर कर संबंधित गांव का प्लॉट वाइज डेटा उपलब्ध कराया जा रहा है। उसके बाद कृषक मित्र संबंधित स्थल पर पहुंचकर उस प्लॉट का भौतिक स्थिति को एप में ऑनलाइन अंकित करेंगे। उक्त प्लॉट कि कुल भूमि में कितना मकान बना है कितने में खेती हो रही है या बेकार पड़ी है आदि डेटा इंट्री करेंगे। साथ ही प्लांट में कितनी भूमि में कौन सी फसल किस किस्म की लगी है साथ ही उसके ...