देवघर, फरवरी 12 -- सारठ। पशुओं में फैलने वाली खुरहा चपका जैसी खतरनाक बीमारी से क्षेत्र के कुछ गांवो के किसान परेशान हैं। हालांकि प्रखंड के अधिकांश गांवो में इस बीमारी का असर देखने को नहीं मिल रहा परंतु कुछ गांवों के किसान पशुओं की इस गंभीर बीमारी से परेशान हैं। वहीं छह माह पूर्व एफएमडी का टीकाकरण कराने वाले पशुओं में इस खतरनाक बीमारी का असर कम देखा जा रहा है। बताते चलें कि खुरहा चपका पशुओं में फैलने वाली खतरनाक बीमारी है, जिसकी शुरुआत खूर से होकर मुंह तक फैल जाती है। बीमारी के प्रभाव से पशुओं को चलने, उठने, बैठने के साथ खाने-पीने व जुगाली करने में काफी परेशानी होती है। जिससे पशु काफी कमजोर हो जाते हैं, वहीं दुधारु पशुओं द्वारा दूध देना बंद कर दिया जाता है। वहीं कई बार उचित इलाज व देखभाल के आभाव में इस बीमारी से मवेशियों की मौत भी हो जाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.