देवघर, मार्च 10 -- देवघर, प्रतिनिधि एसपी सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पांच साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मोबाइल, सिमकार्ड की जांच के बाद साइबर क्राइम का लिंक व सबूत मिलने के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायाधीश के आदेश पर मंगलवार शाम जेल भेज दिया गया। छापेमारी सारठ थाना पुरनी करहैया जंगल में की गयी। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि थाना के पुरनी करहैया जंगल में कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर आमलोगों को ठग रहे हैं। एसपी सौरभ के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सारठ थाना के कालीजोत गांव निवासी 30 वर्षीय असलम अंसारी, पिता जहरुद्दीन अंसारी, मधुपुर थाना के कोरक...