देवघर, अक्टूबर 4 -- सारठ प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में आयोजित दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण व भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हो गयी। लगातार दस दिनों तक चली मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद गुरुवार को अश्रुपूरित नेत्रों से मां दुर्गा को अंतिम विदाई दी गयी। बुधवार को महानवमी पूजा के दौरान क्षेत्र के मंदिरों में बलि दी गई। वहीं कुकरहा व तालझारी में महीष बलि दी गई। महानवमी को कुमारी पूजन भोजन व यज्ञ हवन का भी आयोजन किया गया। गुरुवार सुबह दशमी विहित पूजा के साथ दोपहर में कलश व नवपत्रिका व विसर्जन किया गया। जबकि कुकराहा व तालझारी मंदिर में शनिवार शाम नवपत्रिका जल में प्रवाहित किया गया। इस दौरान सारठ में आयोजित दुर्गा मां की प्रतिमा को ढिबीजोरिया में जल में प्रवाहित किया गया, जबकि गोपीबांध मंदिर की प्रतिमा को महेशलेटी जोरिया व सबेजोर, बामनगामा समेत क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.