देवघर, नवम्बर 25 -- सारठ। प्रखंड के सबेजोर, बगडबरा एवं झिलुवा पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला उप-समाहर्ता हीरा कुमार व बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने बगडबरा मुखिया अशोक मंडल के साथ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान तीनों पंचायतों में जाति, आवासीय, आय, जन्म- मृत्यु, विधवा व दिव्यांग पेंशन, राशनकार्ड समेत अन्य योजनाओं से संबंधित कुल 1595 आवेदन प्राप्त हुए। उसमें सबेजोर में 507 जबकि बगडबरा में 658 व झिलुवा पंचायत में 430 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने शिविरों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। शिविर के कुछ आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, जाति, आवासीय व मनरेगा जॉब कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.