देवघर, अप्रैल 27 -- सारठ,प्रतिनिधि। निकटवर्ती राज्य बिहार के बांका जिला बाराहाट थाना अंतर्गत गजन्डा गांव निवासी ट्रक चालक धर्मदेव मंडल ने ट्रक के उपचालक द्वारा गाड़ी चोरी करने की प्राथमिकी सारठ थाना में दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र किया है कि शनिवार को बेगूसराय जिला निवासी नीरज राय का बीआर 10 जीबी 5629 नम्बर के ट्रक में मैदा लेकर मधुपुर खाली करने गया था। जहां से माल खाली कर सरसडंगाल गिट्टी लोड करने जाने के दौरान सारठ स्थित रिद्धि सिद्धि धर्म कांटा के पास ट्रक खड़ा कर बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के कैथा गांव निवासी उपचालक सुनील कुमार को गाड़ी सौंप कर चालक नास्ता करने गया था। वहां से वापस आने के बाद ट्रक एवं आरोपी उपचालक को गायब पाया। जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद ट्रक नहीं मिलने पर मामले की सूचना ट्रक मालिक को दिया गया ए...