देवघर, अप्रैल 5 -- सारठ,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अवस्थित डिंडाकोली पंचायत के असहना टोला नवाडीह गांव में नवनिर्मित काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किए जा रहे धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिन रविवार को 251 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित होकर माथे पर कलश लेकर ढोल नगाड़े के बीच सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए गांव के निकट जोरिया पहुंचे। जहां पर पंडित दिलीप झा, कामदेव झा, प्रिंस झा ने मुख्य यजमान बलराम मंडल सपत्नीक को विधिविधान से गणेशादि, पंचदेवता, बरुण देव समेत अन्य देवी देवताओं काआह्वान व पूजा अर्चना कर कलश में जल भरवाया। जिसके बाद सभी महिलाओं व कन्याओं ने माथे पर जलभरा कलश लेकर वापस मंदिर प्रांगण पहुंचे। इस दौरान गांव के...